Technology

आॅनलाइन पैसा कमाने का अच्छा जरिया है ब्लॉगिंग इन्वेंस्टमेंट की भी जरूरत नहीं

आॅनलाइन बिजनेस के जरिए पैसा कमाने के लिए हमने अपने पिछले एपिसोड में आपको एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में  बताया था। हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्लॉग के जरिए पैसा कैसे कमाया जा सकता है। यानी कि ब्लॉग लिखकर  आप कैसे पैसे कमा सकते हैं। तो सबसे पहले आपको हम यह बता देते हैं कि ब्लॉगिंग क्या है? इंटरनेट पर आप ब्लॉग  बनाते हैं और उस पर अपने विचार को साझा करते हैं। इसी को हम ब्लॉगिंग कहते हैं। यानी कि आप नियमित रूप से  अपने बनाए गए ब्लॉग पर आर्टिकल लिखते हैं और इस को साझा करते हैं। ब्लॉगिंग के दो उद्देश्य होते हैं। अपने ज्ञान,  विचारों और अनुभव को निशुल्क शेयर करना। आपको अपने ब्लॉग पर विचार साझा करने के लिए कोई पैसा नहीं देना  पड़ता है। जबकि दूसरा है अपने ज्ञान विचारों और अनुभवों से पैसा कमाना। 

अंकित सिंह

ब्लॉग लिखते वक्त आपका उद्देश्य दोनों में से कोई  भी हो सकता है। परंतु यह बात भी सच है कि  ब्लॉगिंग आजकल पैसा कमाने का अच्छा खासा  जरिया बन चुका है। ब्लॉगर उस व्यक्ति को कहा  जाता है जो ब्लॉगिंग करता है। यानी कि अपने  आर्टिकल्स को लिखता है और ब्लॉग पर डालता है।  ब्लॉगिंग का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि आप  घर बैठे ही यह काम आसानी से कर सकते हैं। इसके  लिए आपको कंप्यूटर और इंटरनेट की आवश्यकता  पड़ेगी। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके भी आप  ब्लॉगिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं  जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्लॉगिंग करने के दौरान  आपके ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं होगा।  लेकिन यह बात भी आपको ध्यान रखनी होगी कि  आपका ब्लॉग किसी की प्राइवेसी, पॉलिसी के  terms and condition का उल्लंघन न करता हो।  ब्लॉगिंग के जरिए आप जितना चाहे पैसा कमा सकते  हैं। आजकल तो कई लोग अपनी ब्लॉगिंग के जरिए  लाखों रुपए तक कमा रहे हैं। लेकिन इसके लिए  आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। पर यह बात  भी सच है कि ब्लॉगिंग से हर महीने लाख रुपए  कमाना असंभव नहीं है।  ब्लॉगिंग के लिए आपको इन्वेस्टमेंट की भी  जरूरत नहीं होती है। यह कम लागत में और फ्री में  भी शुरू कर सकते हैं। ब्लॉग में आपको किसी भी  प्रकार का रिस्क नहीं है और ना ही यहां पर आपकी  पूंजी डूबने का खतरा है। कुल मिलाकर कहें तो यहां  नुकसान की संभावनाएं बहुत कम है। एक बात और  भी है कि आपको पैसा मिलता रहेगा चाहे आप यह  काम छोड़ क्यों ना दें। अब हम आपको बताते है कि  आखिर ब्लॉगिंग से कैसे पैसे कमाए जाते है? सबसे  पहले आपको adsense में जाकर अपना अकाउंट  बनाना होगा। इसके बाद आपको अपने बैंक  अकाउंट की डिटेल्स adsense को देनी होगी।  adsense आपको आॅनलाइन एडवर्टाइजमेंट  प्रोवाइड कराती है। इन ads को हमारे ब्लॉग पर आने  वाले विजिटर जितना देखेंगे उतना ही हमारा इनकम  होगा। लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी है कि हमारे  ब्लॉग पर विजिटर की संख्या अधिक होनी चाहिए।  इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ब्लॉक एडल्ट  कंटेंट से एकदम मुक्त हो और किसी के खिलाफ  कुछ बातें ना लिखी गई हो। अगर ऐसा होता है तो  आपके ब्लॉग को गूगल ऐडसेंस तुरंत ही disapprove कर देगा।  जब ऐडसेंस के पास आपके 100 डॉलर हो  जाएंगे तो उसकी ओर से यह सारे पैसे आपके बैंक  अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा  अगर आपका ब्लॉग फेमस हो गया है और वहां  अच्छी खासी आॅडियंस आने लगी है तो आपको  स्पॉन्सर्ड ऐड भी मिलने शुरू हो सकते हैं। इसके  अलावा आपको लोगों की ओर से आर्टिकल्स पर  मिलने लगेंगे जिसे प्रकाशित करने पर पैसे मिलेंगे।  आपके मन में यह सवाल जरूर खड़ा होगा कि ब्लॉग  कहां बनाएं? तो आपको बता दें कि अगर आप  ब्लॉगिंग के क्षेत्र में नए आए हैं तो आपके लिए सबसे  अच्छा रहेगा गूगल का ब्लॉग। यह फ्री आॅफ कॉस्ट  है। इसके अलावा अगर आप थोड़ा बहुत खर्च करना  चाहते हैं तो आप word Press पर जाकर अपना  ब्लॉग बना सकते हैं। यहां आप अपने मर्जी के हिसाब  से अपने ब्लॉग को effective और attractive दोनों  बना सकते हैं। अपने ब्लॉग के लिए आपको अच्छा  Domain Name चुनना होगा। जरूरत के हिसाब से  आप अपने ब्लॉग के लिए hosting खरीद सकते हैं।  Theme भी रख सकते हैं। इसके अलावा Search

engine optimization भी कर सकते हैं। अगर  आपको लिखने का शौक है और इंटरनेट पर बहुत  ज्यादा जाना नहीं चाहते हैं। तो ऐसे में freelance के  जरिए आप कमा सकते हैं। आप अपने द्वारा लिखे गए  आर्टिकल्स को किसी वेबसाइट या फिर मैगजीन में  प्रकाशित करवा सकते हैं। upwork, Fiverr, Millo,myHQ Digest, Freelancers Union इत्यादि ऐसे  sites हैं जहां आप अपने आर्टिकल्स को पब्लिश  करवा सकते हैं। उसके बदले आपको पैसे मिलेंगे।